खड़ी कार से टकराई पिकअप, 2 की मौत, 25 से ज्यादा घायल

Author Picture
By Sharma Published On: October 23, 2022

धामनोद। धार के धामनोद क्षेत्र में राऊ-खलघाट फोरलेन के गणपति घाट पर रविवार दोपहर पिकअप क्रमांक एमपी-11-जी-6156 ने रोड पर खड़ी कार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पिकअप खाई में जा गिरी। हादसे में पिकअप में सवार 25 लोगों को चोट आई है। जबकि 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं कार में बैठी 2 महिलाओं को भी इंदौर रैफर किया गया है। हादसे के बाद घायलों को धामनोद रैफर किया गया है, जहां स्वास्थ्य केंद्र पर घायलों का इलाज जारी है।

 

बताया गया कि ग्राम बंजारी तहसील नालछा के लोग एक पिकअप में बैठकर अस्थि विसर्जन धार्मिक कार्य के लिए महेश्वर जा रहे थे कि गणपति घाट पर दोपहर में यह हादसा हो गया। हादसे के बाद घटना स्थल पर चीख पुकार मच गई।

 

वही मृतकों में सुन्दरलाल पिता अम्बाराम 25 एवं भेरूसिंग पिता परभूद 60 दोनो निवासी बंजारी है। घायलों को तत्काल धामनोद शासकीय अस्पताल लाया गया। जानकारी लगते ही पूर्व विधायक कालूसिंह ठाकुर, थाना प्रभारी राजकुमार यादव मौके पर पहुंची और घायलों की तुरंत व्यवस्था की। बाद में एसडीएम भूपेंद्र सिंह रावत और नायब तहसीलदार केसिया सोलंकी भी असपताल पहुंचे और घायल मरीजों की जानकारी लेकर उचित व्यवस्था की बात की। इधर घायलों की संख्या अधिक बताई जा रही है।