नवनियुक्‍त शिक्षकों को PM ने दिया ये मंत्र, शिवराज ने शिक्षकों के वेतन पर की बड़ी घोषणा

Author Picture
By Sharma Published On: April 12, 2023

भोपाल। मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रदेश के नवनियुक्‍त शिक्षकों से संवाद करते हुए उन्‍हें बेहतर कार्य करने का प्रशिक्षण दिया। इसके लिए स्‍कूल शिक्षा विभाग द्वारा मुख्‍यमंत्री निवास में नवनियुक्‍त शिक्षकों का सम्‍मेलन आयोजित किया गया। सुबह दस बजे शुरू हुए नवनियुक्‍त शिक्षकों के इस प्रशिक्षण कार्यक्रम स्‍कूल शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों के अलावा प्रदेशभर से बड़ी संख्‍या में नवागत शिक्षक पहुंचे। इस कार्यक्रम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली जुड़ेे और उन्‍होंने नवागत शिक्षकों को अपने शैक्षणिक जीवन में उत्‍तम कार्य करने का सारगर्भित संदेश दिया। इससे पहले कार्यक्रम के दौरान कुछ शिक्षकों को सीएम शिवराज ने प्रतीकस्‍वरूप नियुक्‍ति पत्र भी सौंपे। सीएम शिवराज ने शिक्षकों के साथ संवाद करते हुए उन्‍हें शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

 

 

सीएम शिवराज ने नवनियुक्‍त शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि मुझे वक्ता बनाने में किसी का योगदान है, तो मेरे गुरु का है। एक गुरु, महापुरुषों की श्रृंखला खड़ी कर सकता है। यहां सीएम शिवराज ने नवनियुक्‍त शिक्षकों के हित में एक बड़ी घोषणा की। उन्‍होंने कहा कि मैं पिछली सरकार की गलती को सुधार रहा हूं। अब सभी शिक्षकों को पहले साल में 70 फीसदी और दूसरे साल से 100 फीसदी वेतन दिया जाएगा

 

प्रदेश में 16 हजार 427 प्राथमिक, तीन हजार 800 माध्यमिक और दो हजार 234 उच्च माध्यमिक श्रेणी शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।