पूर्व BJP पार्षद को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ये है पूरा मामला

Author Picture
By Sharma Published On: July 12, 2022

सागर।शहर के बहुचर्चित इमरान हत्याकांड मामले में फरार BJP के पूर्व पार्षद आरोपी बबलू कमानी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गोपालगंज थाने के पास पहुंचा था। तभी पुलिस ने उसे धरदबोचा। आरोपी बबलू को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायालय में पेश किया है।

जानकारी के अनुसार बात दे गोपालगंज थाना प्रभारी कमल सिंह ने बताया कि हत्या के आरोप में फरार चल रहे आरोपी बबलू कमानी को गिरफ्तार किया गया। जिसे कोर्ट में पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपी बबलू को जेल भेज दिया है। यहां बता दें आरोपी बबलू कमानी की पत्नी को नगर निगम चुनाव में भाजपा ने वार्ड क्रमांक 12 शुक्रवारी टौरी से पार्षद प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतारा है। गोली मारकर की गई थी इमरान की हत्या एक साल पहले भाजपा के पूर्व भाजपा पार्षद नईम खान के बेटे इमरान उर्फ बादशाह खान (33) शुक्रवारी टौरी की सड़क पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में गोपालगंज पुलिस ने आरोपी इसरार खान, उसके नाबालिग बेटे, बेटी, पत्नी और क्षेत्र के पूर्व पार्षद रहे बबलू कमानी के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया था। इसी मामले में आरोपी बबलू फरार था।