शादी वाले दिन प्रेमिका को लेकर भागा पुलिस वाला

Author Picture
By Sharma Published On: May 26, 2022

बैतूल। बैतूल का कॉन्स्टेबल अपनी बारात वाले दिन गर्लफ्रेंड को लेकर भाग गया। लड़कीवाले और दुल्हन बारात आने का इंतजार करते रह गए। दुल्हन ने थाने पहुंचकर कॉन्स्टेबल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

भैंसदेही में पदस्थ कॉन्स्टेबल सोनू चलतिया छिंदवाड़ा के रावणवाड़ा थाना इलाके के छिंदा गांव का रहने वाला है। उसकी शादी छिंदवाड़ा के ही काराबोह में रहने वाली युवती के साथ तय हुई थी। 22 मई को शादी थी। लड़कीवालों के यहां घरातियों का खाना शुरू हो चुका था। दुल्हन सज-धजकर कमरे में बैठी थी। सभी बारात आने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन देर रात तक बारात दरवाजे पर नहीं आई। लड़की के पिता ने लड़केवालों को फोन किया तो वहां से जवाब मिला कि हम बारात लेकर नहीं आ सकते। दुल्हन दूसरे दिन परिजन के साथ देहात थाने पहुंची और लड़केवालों के खिलाफ शिकायत की।

 

 

देहात थाना प्रभारी महेंद्र भगत के मुताबिक कॉन्स्टेबल का बैतूल में ही किसी लड़की के साथ अफेयर था। दोनों 1 साल से रिलेशन में थे। उसकी गर्लफ्रेंड को उसकी शादी का पता लग गया था, उसने थाने में इसकी शिकायत की। इस पर कॉन्स्टेबल शादी का प्लान बदलकर गर्लफ्रेंड के साथ चला गया। जिस दुल्हन को कॉन्स्टेबल ने धोखा दिया, उसकी शादी उसके मामा-मामी करा रहे थे। लाखों रुपए खर्च कर अपनी भांजी को विदा करने की तैयारी कर रहे थे।