विवाहित का नहाते समय बनाया अश्लील वीडियो, पांच महीने तक किया दुष्कर्म

Author Picture
By Sharma Published On: February 25, 2022

भोपाल।भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में नहाते समय विवाहिता का अश्लील वीडियो बनाकर उसके साथ 5 महीने तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी पीड़िता का पड़ोसी ही था। दैहिक शोषण झेल रही महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। महिला को वीडियो दिखाकर कर रहा था ब्लैकमेल थाना प्रभारी आलोक श्रीवास्तव ने बताया इलाके में रहने वाली 27 साल की महिला गृहणी है। उसका पति प्राइवेट काम करता है। महिला के 3 बच्चे हैं। महिला ने पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि अगस्त 2021 में पड़ोस में रहने वाले परिचित फैसल ने नहाते समय उसका मोबाइल से वीडियो बना लिया था।

इस वीडियो को महिला को दिखा कर वह ब्लैकमेल करने लगा। उसने धमकी दी कि अगर उसकी बात नहीं मानी तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम कर देगा। महिला आरोपी की धमकी से डर गई। आरोपी उसके साथ गलत काम करने लगा। बुधवार को महिला ने घटना की जानकारी अपने पति को दी। इसके बाद दंपती थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

जानकारी के अनुसार बात दे बताया गया कि महिला और आरोपी अशोका गार्डन इलाके में एक मकान में किराए का रूम लेकर रह रहे थे। दोनों का बाथरूम एक था। इसी बीच आरोपी ने चुपके से बाथरूम में मोबाइल का कैमरा चालू कर रख दिया। इसमें महिला नहाते हुए कैद हो गई। इसके बाद आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगा। वीडियो बनाने के बाद आरोपी रूम छोड़कर निशातपुरा में रहने चला गया। आरोपी भी निजी काम करता है।