दिनदहाड़े हथियार की नोक पर प्रोफेसर का घर लूटा, CCTV में हुए कैद बदमाश

Author Picture
By Sharma Published On: June 6, 2022

ग्वालियर। शहर के गोला का मंदिर इलाके में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक प्रोफेसर के मकान को निशाना बनाया है। जिस समय बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया प्रोफेसर घर पर मौजूद नहीं थे। घर पर सिर्फ उनकी मां पत्नी और बेटी मौजूद थे। जिनसे बदमाशों ने हथियार की नोक पर लूटपाट की है। दिनदहाड़े लूट की घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी अमित सांघी भी मौके पर पहुंच गए। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में नकाबपोश बदमाश कैद हुए हैं। जिनके आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम को लुटेरों की तलाश में लगाया गया है।

 

दरअसल दोपहर के 2 बजे के आसपास बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक दो बाइक सवार 6 बदमाशों ने पंचशील नगर में MITS कॉलेज में पढ़ाने वाले प्रोफेसर के घर को टारगेट किया है। एसएसपी के मुताबिक तीन बदमाश घर के बाहर सीसीटीवी में नजर आ रहे हैं और 3 बदमाशों ने घर के अंदर जाकर हथियार की दम पर लूटपाट की है। लुटेरों घर से 60 हजार नगद और भारी मात्रा में सोना ले गए हैं। फिलहाल लूटे गए माल का आंकलन किया जा रहा है। मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंच गई है और पुलिस का दावा है कि जल्द लुटेरों को पकड़ लिया जाएगा।