राहु-चंद्र बनाएंगे ग्रहण योग, इन 4 राशियों को रहना होगा सावधान

Author Picture
By Sharma Published On: March 20, 2023

राशि। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, ग्रह गोचर करके शुभ और अशुभ योग बनाते हैं। जिसका असर 12 राशियों की जिंदगी और दुनिया में देखा जा सकता है। 23 मार्च को राहु और चंद्रमा की युति मेष में बनने जा रही है। जिससे ग्रहण योग बन रहा है। इस योग का प्रभाव सभी राशियों पर देखा जा सकता है, लेकिन 4 राशियां ऐसी हैं। जिन्हें इस अवधि में सावधान रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं किन राशियों को संभलकर रहना होगा।

 

 

वृषभ राशि

ग्रहण योग कुछ हद तक हानिकारक साबित हो सकता है। यह युति आपकी राशि के 12वें भाव में बनने जा रही है। जिससे इस अवधि में बेवजह के खर्चे को सकते हैं। जिससे बजट बिगड़ सकता है। इस समय कोई भी नया कार्य आरंभ न करें। इस अवधि में दस्तावेज खो सकता है। वाहन चलाते समय सावधान रहना होगा।

 

कन्या राशि

राहु और चंद्रमा आपके लिए हानिकारक साबित हो सकती है। यह युति कुंडली के 8वें भाव में बनेगी। मन में बेचैनी और काम की इच्छा नहीं होगी। इस समय नौकरी न बदलें। मानसिक तनाव हो सकता है। व्यापारियों को किसी अनुबंध पर हस्ताक्षर नहीं करना चाहिए।

 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए योग प्रतिकूल साबित हो सकता है। यह युति राशि से छठे भाव में बनने जा रही है। इस समय गुप्त शत्रु परेशान कर सकते हैं। कार्यों में बेवजह की रुकावटे आएंगी। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।

 

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए योग हानिकारक साबित हो सकता है। राहु और चंद्रमा की युति राशि से चतुर्थ भाव में बन रही है। किसी की बात मन को ठेस पहुंचा सकती है। परिवार में विवाह हो सकता है। कोई भी नया काम शुरू न करें।