राहु की दृष्टि, इन 3 राशियों के काम में आएगी बाधा

Author Picture
By Sharma Published On: April 12, 2023

राशि। ग्रहों के राजा सूर्य हर महीने राशि परिवर्तन करते हैं। भास्कर अब मीन राशि से निकलकर 14 अप्रैल को मेष राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य देव इस राशि में 15 मई तक रहेंगे। रवि के मेष राशि में आने से कई राशि वालों के जीवन में मुश्किलें आ सकती हैं। दरअसल, राहु ग्रह पहले से ही मेष राशि में विराजमान है। सूर्य के गोचर से राहु और सूर्य की युति पर शनि की नकारात्मक दृष्टि भी होगी। ऐसे में कुछ राशियों को सावधान रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं सूर्य गोचर पर किस राशि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

 

वृष राशि

सूर्य वृष राशि के 12वें भाव में प्रवेश करेगा। जिससे आर्थिक स्थिति स्थिर नहीं रहेगी। काम में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में परेशानी हो सकत है। व्यापारियों के लिए यह अवधि हानि का कारण बन सकती है। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव संभव है।

 

कन्या राशि

कन्या राशि के अष्टम भाव में सूर्य गोचर करने वाला है। सूर्य का राशि परिवर्तन आपके लिए शुभ नहीं रहेगा। इस दौरान खर्चे बढ़ सकते हैं। आर्थिक नुकसान होने की संभावना है। धैर्य रखना होगा, नहीं तो परेशानी ओर बढ़ सकती है।

 

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए सूर्य चतुर्थ भाव में गोचर करने जा रहा है। सूरज यात्रा की अवधि आपके लिए मिश्रित रिजल्ट लेकर आएगी। इस दौरान कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रोजगार की तलाश में अभी इंजतार करना पड़ सकता है।