रेलवे का बड़ा फैसला,अब 3 महीने तक के लिए रद्द हुई ये ट्रैन,देखें लिस्ट

Author Picture
By Sharma Published On: December 1, 2021

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने त्योहारी सीजन के दौरान करीब 668 विशेष ट्रेनें शुरू की हैं। हालांकि अब रेलवे ने यात्रियों को बड़ा झटका दिया है। पश्चिम रेलवे 12 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है। इसकी जानकी खुद वेस्टर्न रेलवे ने दी है। ये ट्रेनें 1 दिसंबर 2021 से 28 फरवरी 2022 तक नहीं चलेंगी। ट्रेनों के नहीं चलने से महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और गुजरात सफर करने वालों परेशानी होगी। ऐसे में जो यात्री ट्रेन से घूमने का प्लान कर रहे हैं, वे इस बात का खास ध्यान रखें। नीचे देखें कौन-कौन सी ट्रेन रहेगी रद्द।

 

1. ट्रेन संख्या 05068 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल 3 दिसंबर 2021 से 25 फरवरी 2022 तक हर शुक्रवार को रद्द रहेगी

 

2. ट्रेन संख्या 05067 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक विशेष 1 दिसंबर, 2021 से 23 फरवरी, 2022 तक प्रत्येक बुधवार को रद्द रहेगी।

 

 

4. ट्रेन संख्या 09017 बांद्रा टर्मिनस-हरिद्वार साप्ताहिक विशेष 1 दिसंबर, 2021 से 23 फरवरी, 2022 तक प्रत्येक बुधवार को रद्द रहेगी।

 

4. ट्रेन संख्या 09018 हरिद्वार-बांद्रा टर्मिनस-साप्ताहिक विशेष प्रत्येक गुरुवार को 2 दिसंबर, 2021 से 24 फरवरी, 2022 तक रद्द रहेगी।

 

5. ट्रेन संख्या 09403 अहमदाबाद-सुल्तानपुर साप्ताहिक विशेष ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को 7 दिसंबर 2021 से 22 फरवरी 2022 तक रद्द रहेगी।

 

6.ट्रेन संख्या 09404 सुल्तानपुर-अहमदाबाद साप्ताहिक विशेष ट्रेन प्रत्येक बुधवार को 8 दिसंबर 2021 से 23 फरवरी 2022 तक रद्द रहेगी।

 

7. ट्रेन संख्या 09407 अहमदाबाद-वाराणसी साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को 2 दिसंबर 2021 से 24 फरवरी 2022 तक रद्द रहेगी।