MP में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बिगड़ा मौसम

Author Picture
By Desk Input Published On: December 30, 2024

भोपाल। मध्यप्रदेश में सक्रिय वेदर सिस्टम के कारण बीते दो दिनों में गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई। पिछले 24 घंटों में राज्य के 10 जिलों में ओले गिरे, जबकि 100 से अधिक स्थानों पर बारिश दर्ज की गई।

सोमवार को 12 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। इसके बाद मौसम साफ होते ही कड़ाके की ठंड शुरू होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभागों में घना कोहरा छाया रहेगा।

पश्चिमी-उत्तरी भारत में सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते पिछले दो दिनों से मौसम में बदलाव देखा गया। इसका असर मध्यप्रदेश पर भी पड़ा। शनिवार और रविवार को मझौली में सबसे अधिक 65.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।

बारिश के आंकड़े
– बड़वारा 60 मिमी
– बाड़ी 59 मिमी
– पावी 56 मिमी
-उमरिया55 मिमी
– सीहोरा 54 मिमी
– पाटन 41 मिमी
– उदयपुरा 42 मिमी
– सागर 25 मिमी
– सिवनी 18 मिमी
– छतरपुर, खजुराहो, पन्ना और नौगांव 10-12 मिमी

दो दिन से बादल और बारिश के कारण दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

ओलावृष्टि वाले जिले
पिछले 24 घंटों में विदिशा, रायसेन, खंडवा, भोपाल, जबलपुर, नरसिंहपुर, कटनी, मऊगंज, दमोह और सिवनी में ओले गिरे।

कोहरे का पूर्वानुमान
मौसम विभाग ने सोमवार को मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर और राजगढ़ सहित अन्य जिलों में कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है।

बारिश की संभावना वाले जिले
आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, सोमवार को बैतूल, सिंगरौली, सीधी, अनूपपुर, उमरिया, डिंडौरी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पांढुर्णा में हल्की बारिश हो सकती है।