दो युवतियों के साथ दुष्कर्म, एक नाबालिग से अश्लील हरकत

Author Picture
By Sharma Published On: November 3, 2022

भोपाल। राजधानी के हबीबगंज और अशोका गार्डन इलाके में दुष्कर्म के मामले सामने आए हैं। पुलिस ने दोनों ही मामलों में पीड़ित युवतियों की शिकायत पर एफआइआर दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल मामले में दोनों युवतियों के कोर्ट में बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

 

 

हबीबगंज पुलिस के मुताबिक इलाके में रहने वाली 29 साल की युवती एक निजी कंपनी में काम करती है। उसके पिता की मृत्यु हो चुकी है। उसकी दो साल पहले बसंत कुमार गुप्ता से हुई थी। धीरे-धीरे उनमें संपर्क बढ़ा और मोबाइल पर भी बातचीत होने लगी। इस दौरान आरोपित ने एक दिन युवती के साथ उसके घर पर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। युवती ने विरोध किया तो आरोपित ने उसे शादी का झांसा देते हुए चुप करा दिया। इसके बाद आरोपित लगातार उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। हाल ही में युवती ने उससे शादी को लेकर स्‍पष्‍ट बताने के लिए कहा तो आरोपित साफ मुकर गया। इतना ही नहीं, उसने युवती को धमकाना भी शुरू कर दिया। युवती की शिकायत पर हबीबगंज पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है। जल्द ही आरोपित की गिरफ्तार की जाएगी।