नौ वर्षीय बच्ची को मंदिर के बहाने घर ले जाकर किया रेप

Author Picture
By Sharma Published On: February 4, 2022

जबलपुर। जबलपुर में नौ वर्षीय मासूम के साथ रेप का मामला सामने आया। विकलांग आरोपी मासूम का पड़ोसी है। घर के बाहर खेल रही मासूम को आरोपी ने ट्राई-साइकिल में धक्का लगवाने के लिए बोला। फिर शनि दर्शन कराने के बहाने घर में ले जाकर रेप किया। मासूम को लेकर उसकी मां माढ़ोताल थाने पहुंची और रेप का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है।

माढ़ोताल टीआई के मुताबिक मासूम पांचवीं में पढ़ती है। वह घर के सामने खेल रही थी। दोपहर तीन बजे के लगभग पड़ोस में रहने वाला भगवान सिंह लोधी पहुंचा। मासूम को खेलता देख उसकी नियत खराब हो गई। उसने मासूम को ट्राई-साइिकल में धक्का लगाने के लिए बोला। फिर उसे शनि दर्शन कराने के बहाने अपने घर ले गया। वहां मासूम के साथ आरोपी ने रेप किया।

मासूम ने आरोपी को धक्का देते हुए उसके चंगुल से निकल भागी। मां को आपबीती सुनाई। उसके कपड़े देख मां सन्न रह गई। बेटी को लेकर वह माढ़ोताल थाने पहुंची। वहां आरोपी के खिलाफ रेप व पॉक्सो एक्ट का प्रकरण दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।