जन्‍मदिन की पार्टी में बुलाकर महिला से किया दुष्कर्म

Author Picture
By Sharma Published On: March 21, 2023

भोपाल। अयोध्या नगर इलाके में रहने वाली महिला से गैस एजेंसी संचालक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। बाद में उसने महिला से शादी करने से इंकार कर दिया। आरोपित ने महिला के साथ मारपीट भी की है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर एफआइआर दर्ज कर ली है। आरोपित की तलाश कर उसे हिरासत में ले लिया गया है।

 

अयोध्या नगर थाना प्रभारी नीलेश अवस्थी के मुताबिक 38 वर्षीय महिला अयोध्या बायपास इलाके की एक कालोनी में रहती है। वह अपने पति से अलग हो चुकी है तथा अब अपने दस साल के बेटे के साथ रहती है। महिला दूसरी शादी करना चाहती थी। इसी दौरान एक परिचित व्यक्ति के माध्यम से महिला की पहचान निपुन शर्मा नाम के युवक से हुई। निपुन गैस एजेंसी चलाता है। निपुन और महिला के बीच में शादी की बातचीत होने लगी। इसी बीच जुलाई 2022 में निपुन ने एक दिन महिला को अपने जन्मदिन की पार्टी के बहाने अपने घर पर बुलाया। महिला जब वहां पर पहुंची तो उसे पार्टी जैसा कुछ भी नहीं दिखा।

 

यहां पर सूनेपन का फायदा उठाकर उसने महिला के साथ दुष्कर्म कर किया। इसके बाद जल्द ही शादी करने का झांसा देकर वह शारीरिक शोषण करने लगा। दो दिन पहले निपुन ने महिला को बात करने बहाने अपने घर बुलाया। महिला थोड़ा देर से पहुंची तो निपुन भड़क गया तथा उसने महिला के साथ मारपीट कर दी। उसने महिला को रात में बंधक बना लिया तथा उसके साथ ज्यादती के बाद कुकर्म भी किया। सुबह मौका मिलते ही महिला वहां से निकली तथा घर पहुंचकर अपने माता-पिता को पूरी बात बताई। सोमवार शाम महिला ने थाने पहुंचकर आरोपित के खिलाफ शिकायत कर दी।