इस सरकारी बैंक में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,ये लोग कर सकते है आवेदन

Author Picture
By Sharma Published On: November 26, 2021

इंदौर। बैंक में नौकरी करने का सपना देखने वालों के लिए एक अच्छा अवसर आया है। देशभर में बैंक ऑफ बड़ौदा ने सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर और ई-वेल्थ रिलेशनशिप मैनेजर के 376 पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए उम्मीदवार बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते है। बैंक द्वारा जारी की गई इस भर्ती में सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर के 326 पद और ई-वेल्थ रिलेशनशिप मैनेजर के 50 पदों पर भर्ती की जा रही है। इसके आवेदन के लिए उम्मीदवारों को 9 दिसंबर तक का समय दिया गया है।

 

ये है आवेदन शुल्क

भर्ती में शामिल होने की के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार को बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा। इसके लिए सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग से आने वाले उम्मीदवार के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी, एसटी, महिला और दिव्यांग श्रेणी से आने वाले उम्मीदवार के लिए 100 रुपए आवेदन शुल्क देना पड़ेगा। इच्छुक उम्मीदवार को अप्लाय करने के लिए बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर होम पेज पर उपलब्ध करियर लिंक पर जाना होगा। यहां आवेदन पत्र भरकर सबमिट करना होगा। जिसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करना होगा और कनफर्मेशन पेज डाउनलोड करना होगा।

 

 

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

उम्मीदवारों के पास किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री और दो साल का अनुभव होना आवश्यक है। आयु सीमा 24 से 35 वर्ष के बीच होना चाहिए।