रिश्तेदार युवकों ने घर में अकेली दलित महिला से किया गैंगरेप

Author Picture
By Sharma Published On: July 25, 2022

ग्वालियर। ग्वालियर के उपनगर मुरार इलाके में रहने वाली महिला के साथ सामुहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला का पति ड्राइवर है वह घटना के वक्त शहर से बाहर गया हुआ था। इसी समय दो युवक उसके घर में घुस आए ।ये दोनों आपस में नजदीकी रिश्तेदार हैं।इन लोगों ने महिला को अकेली पाकर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। जब महिला ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट भी की। इस मामले में मुरार पुलिस ने सामुहिक दुष्कर्म और मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

 

मुरार के बड़ागांव इलाके में रहने वाली 23 साल की महिला का पति ड्राइवर है। वह शहर से बाहर गया हुआ था। घर पर महिला और उसके बच्चे थे। 20 जुलाई को महिला अपने घर में सो रही थी। बड़ा बेटा छत पर था, छोटा बेटा उसके साथ सो रहा था। इसी दौरान उसके परिचित प्रदीप राणा और सुनील राणा घर में घुस आए। प्रदीप ने महिला के साथ सोते समय गलत हरकत की। तभी महिला की नींद खुल गई।उसने धक्का दिया तो इन लोगों ने उसे अंदर कमरे में खींच लिया और दोनों ने बारी-बारी से बलात्कार किया।विरोध करने पर आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट की।पति के आने के बाद उसने पूरी घटना बताई।

 

 

साथ ही अपने अन्य रिश्तेदारों के साथ मुरार थाने पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, जाति गत अपमान और मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।