BJP अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष बने संतोष गोडयाले

Author Picture
By Sharma Published On: December 20, 2021

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी गई है। यह घोषणा मध्य प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष एवं सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने की है। उन्होंने ग्वालियर और आगर के अनुसूचित जाति जिला अध्यक्षों की घोषणा की है। ग्वालियर से अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष के तौर पर संतोष गोडयाले को जिला अध्यक्ष घोषित किया है।

 

 

जिसके बाद से अजा मोर्चा के जिला अध्यक्ष संतोष गोडयाले के घर पर बीजेपी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की बधाइयों का तांता लगा हुआ है और कई अनुसूचित जाति मोर्चा से जुड़े बीजेपी कार्यकर्ता उनके घर पर पहुंचे हैं और उन्हें माला पहनाकर बधाई दे रहे हैं। आपको बता दें, कि ग्वालियर जिला अध्यक्ष के साथ ही आगर से मधु गहलोत को भी अजा मोर्चा का जिला अध्यक्ष बनाया गया है।