शनि 20 फरवरी को होंगे उदय, इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

Author Picture
By Sharma Published On: February 17, 2022

ग्वालियर। शनि के नक्षत्र परिवर्तन व उदय की अवस्था से आने वाला सप्ताह विभिन्न् राशि के जातकों के लिए खास रहेगा। ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा ने बताया कि भाग्योन्नति व ऊर्जा के कारक एवं न्याय के देवता माने जाने वाले शनिदेव 17 फरवरी को धनिष्ठा नक्षत्र के पहले चरण में प्रवेश करेंगे, और 20 फरवरी को मकर राशि मे उदय हो जायेंगे। शनि 18 जनवरी 2022 को अस्त हुए थे। शनि के उदय होने का प्रभाव बारह राशियों पर पड़ेगा। शनि देव कुछ राशि के जातकों को अतिशुभफल प्रदान करेंगे। इससे उनकी किस्मत बदल जाएगी। बाजार, व्यवसाय पर भी इसका प्रभाव नजर आएगा। कुछ वस्तुओं के दाम में वृद्धि के आसार भी नजर आ सकते हैं।

– अपने घर की वायव्य दिशा को साफ सुथरा रखें। वहां पर किसी भी प्रकार का वास्तु दोष नहीं होना चाहिए।
जूते और मोजे उचित स्थान पर रखें और ध्यान रखें कि जूते और मोजे गंदे या फटे ना हों। शनि की वस्तुएं काले उड़द, काले तिल व सरसो के तेल का दान करे। कुत्ते को रोटी खिलाये।

राशियों पर होगा प्रभाव

मेष : राजनीतिक व राज्य पक्ष से संबंधित क्षेत्रों में लाभ होगा।

वृषभ : रुके कार्यों में प्रगति होगी तथा भाग्योन्नति का मार्ग खुलेगा।

मिथुन : चली आ रही समस्याओं का काफी हद तक समाधान होगा।

कर्क : मित्रों का सहयोग मिलेगा,आर्थिक प्रगति के प्राप्त होंगे।

सिंह : मांगलिक व संपत्ति से संबंधित कार्य धार्मिक अनुक्रम करने से बनेंगे।

कन्या : सहयोगी लाभार्जन करा सकते हैं,संबंधों का लाभ उठाएं।

तुला : जिस कार्य के लिए प्रयास कर रहे हैं,उसमें निश्चित सफलता मिलेगी।

वृश्चिक : प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी,भाई बहन का सहयोग मिलेगा।

धनु : आर्थिक मोर्च पर सफलता मिलेगी,धन आगमन में रुकावट समाप्त होगी।

मकर : नए कार्यों को शुरू करने के लिए सर्वोत्तम समय है,योजना सफल होगी।

कुंभ : विश्वसनीयता पर ध्यान देनें की आवश्यकता है,धोखे से सावधान रहें।

मीन : परिवार में मांगलिक कार्यों की रूप रेखा बनेगी।