सिंधिया समर्थक ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय से कही ये बड़ी बात

Author Picture
By Sharma Published On: December 26, 2021

ग्वालियर। गौवंश को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बयान पर सिंधिया समर्थक मंत्री ने पलटवार किया है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का कहना है कि दिग्विजय सिंह का भाषण सुनो] वह खुद बोल रहे हैं कि गाय पूजनीय नहीं है। गाय का मांस खाने में दिक्कत नहीं है। जब पांसा उल्टा पड़ गया, तो दूसरे का नाम लेकर टारगेट करने लगे। इससे कांग्रेस का चाल, चरित्र और असली चेहरा सामने आया है। उन्होंने यहां तक कहा कि कांग्रेस के ये वरिष्ठ नेता खुद की कमियों को छुपाने के लिए दूसरी तरफ टारगेट करते हैं।

 

रविवार को LNIPE में स्वदेशी मंच के कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ पहुंचे प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर बरसे हैं। उन्होंने कांग्रेस की कथनी और करनी में अंतर बताया है। इसी तरह, पिछड़ा वर्ग की पीठ में खंजर घोंपने का आरोप भी लगाया है।

 

ऊर्जा मंत्री तोमर का कहना है कि पिछड़ा वर्ग के साथ भी कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने धोखा किया है। पहले कोर्ट से स्टे कराया, जिससे पिछड़े वर्ग का हक उनको न मिले। फिर देखा कि हमारे ही चेहरे पर कालिख पुत गई, तो विधानसभा नहीं चलने दी। उनकी कथनी और करनी में अंतर है।