भाजपा नेता को थप्पड़ मारने वाली SDM ने रचाई शादी, सामने आई ये तस्वीरें

Author Picture
By Sharma Published On: November 26, 2021

इंदौर। एमपी प्रशासनिक सेवा की अधिकारी प्रिया वर्मा ने शादी रचा ली है। शादी की खूबसूरत तस्वीरें प्रिया ने अपने फेसबुक पर पोस्ट की हैं। यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। प्रिया वर्मा अभी एमपी सरकार में एसडीएम के रूप में पदस्थ हैं। जनवरी 2020 में प्रिया वर्मा की चर्चा खूब हुई थी। उन्होंने सीएए के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे बीजेपी नेता थप्पड़ मार दिया था। इस दौरान एक दूसरा वीडियो भी सामने आया था, जिसमें प्रदर्शनकारियों ने प्रिया वर्मा के बाल भी खींचे थे। आइए

 

इंदौर के पास स्थित एक गांव मांगलिया की रहने वाली प्रिया वर्मा 21 साल की उम्र में डीएसपी बन गई थी। तीन कोशिशों के बाद वह डिप्टी कलेक्टर बनी थी। सबसे पहले प्रिया वर्मा ने साल 2014 में एमपी लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास की थी। पहली पोस्टिंग जेलर के रूप में हुई थई। 2015 में प्रिया डीएसपी बन गईं। साल 2017 में प्रिया वर्मा ने फिर परीक्षा दी थी। प्रदेश में इस बार उन्होंने चौथा स्थान हासिल किया और डिप्टी कलेक्टर बनीं। थप्पड़ कांड के बाद सोशल मीडिया पर लोग प्रिया को बर्खास्त करने की मांग कर रहे थे।

 

प्रिया वर्मा ने डीएसपी आशीष पटेल के साथ शादी रचाई है। शादी की तस्वीरें प्रिया वर्मा ने अपने फेसबुक पर पोस्ट की है। शादी के जोड़े में दोनों बहुत खूबसूरत दिख रहे हैं। शादी की तस्वीरों पर करीब 40 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। वहीं, पांच हजार से ज्यादा कमेंट्स आए हैं। प्रिया वर्मा ने लिखा है कि इस पल का लंबे समय से इंतजार था।

 

 

वहीं, अपनी ड्यूटी को लेकर प्रिया वर्मा काफी एक्टिव रहती हैं। वह कामकाज को लेकर तस्वीरें हमेशा सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। एसडीएम के रूप वह औचक निरीक्षण भी करने जाती हैं, जिसकी तस्वीर वह सोशल मीडिया पर डालती हैं। साथ ही जरूरतमंदों की मदद भी करती है।