कड़के की सर्दी दिखाएगी असर, एमपी में कोहरे और बारिश का अलर्ट जारी

Author Picture
By Sharma Published On: December 21, 2023

भोपाल। मध्य प्रदेश में इन दिनों कड़ाके की ठंड का कहर देखने को मिल रहा है। यही कारण है कि तापमान भी 5 डिग्री सेल्सियस छूने के करीब है। लगातार आ रही है बर्फीली हवाओं के कारण पूरे प्रदेश भर में ही हाल है। आपको बता दें ग्वालियर चंबल इलाके में तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। मध्य प्रदेश का इकलौता हिल स्टेशन पचमढ़ी से ज्यादा ठंड ग्वालियर में दर्ज की जा रही है।

 

जानकारी के मुताबिक पचमढ़ी, दतिया, छतरपुर सबसे ज्यादा ठंडे इलाके के रूप में दर्ज हुए हैं। इसके अलावा ग्वालियर चंबल में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बता दें कि यहां पर तापमान गिरकर 5.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

 

इसके अलावा सिवनी में भी शीत लहर का प्रभाव देखा गया। धार, खंडवा, खरगोन, मलाजखंड के साथ राजधानी भोपाल में भी तापमान तेजी से गिर रहा है। आपको बता दें मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के अंदर मौसम में खासा बदलाव देखने को मिल सकता है। जिसके कारण कई इलाकों में बारिश भी हो सकती है।

 

मध्य प्रदेश मौसम विभाग की माने तो अगले सप्ताह से मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा। इसके असर से बादल छाने के साथ 23 और 24 दिसंबर को प्रदेश के कई जगहों पर हल्की बारिश और बूंदाबांदी भी हो सकती है। वही दिन के तापमान में गिरावट तो रात के तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की उम्मीद है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के असर खत्म होते ही बाद प्रदेश में तेज ठंड का दौर शुरू होगा।