इंदौर में सेक्स रैकेट का खुलासा, इतने घंटे के हिसाब से था कॉलगर्ल और कमरे का रेट

Author Picture
By Sharma Published On: February 28, 2022

इंदौर। क्राइम ब्रांच ने रविवार रात एक ढाबे पर कार्रवाई कर सेक्स रैकेट पकड़ा है। यहां से 8 पुरुष और 7 कॉलगर्ल को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि ढाबा संचालक ने पीछे की तरफ छोटे-छोटे कमरे बना रखे थे, जहां अवैध गतिविधियां चलती थीं।

 

कॉलगर्ल खुद यहां ग्राहक लेकर आती थीं। ढाबा संचालक बालू सिंह चौहान केवल ग्राहकों के आईडी रखता था। कमरों में पीछे भी दरवाजे बने थे। कई बार पुलिस कार्रवाई के दौरान ग्राहक और कॉलगर्ल इन दरवाजों से भाग जाते थे। यहां कमरे का किराया घंटे के हिसाब से चार्ज किया जाता था। जो 300 से लेकर 500 रुपए तक है। वहीं कॉलगर्ल 500 से लेकर 1000 तक चार्ज करती थीं।

 

 

पुलिस की जांच में यह बात सामने आई कि राजपूताना ढाबे पर देह व्यापार में शामिल कॉलगर्ल की सेटिंग थी। वे आसपास के कस्टमर लेकर यहां आती थीं। ढाबे पर आसानी से कमरा मिल जाता था। यहां सिर्फ ग्राहकों की आईडी ही रखी जाती थी। पुलिस ने इस मामले में होटल के मैनेजर को भी आरोपी बनाया है। जानकारी के अनुसार बात दे बाणगंगा टीआई राजेन्द्र सोनी ने बताया कि रात में सूचना के बाद क्राइम ब्रांच और थाने की टीम ने सांवेर रोड के राजपूताना ढाबे पर कार्रवाई की, जिसमें पीछे बने कमरों से बालू सिंह चौहान, अजय चंदवाने, राजेश साहू, आदर्श मराठा, शुभम राठौर, गोलू कुशवाह, सोनू चौहान और लोकेश यादव सहित करीब 7 कॉलगर्ल को पकड़ा गया।