मार्च में होगा शनिदेव का उदय, इन 4 राशि वालों पर पड़ेगा ये असर

Author Picture
By Sharma Published On: February 17, 2023

राशि। हिंदू ज्योतिष के मुताबिक शनिदेव का कर्म के अनुसार फल देने वाला देवता माना गया है। शनि देवता को न्याय का देवता भी कहा जाता है। शनिदेव जब किसी जातक पर प्रसन्न होते हैं तो जीवन को सुख-संपदा से भर देते हैं। ज्योतिष के अनुसार 9 मार्च को शनि देव का उदय होने जा रहा है। 9 मार्च को शनिदेव कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे और इस कारण 4 राशियों को जीवन में तरक्की और धन लाभ के योग बनेंगे।

वृषभ राशि
शनिदेव कर्मफल के स्वामी हैं। शनिदेव के उदय से वृषभ राशि को काफी लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों को जॉब के नए अवसर मिल सकते हैं। मां-बाप के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आमदनी बढ़ सकती है। नया कारोबार शुरू करने का फैसला कर सकते हैं।

मकर राशि
शनि देव मकर राशि वालों की कुंडली के दूसरे भाव में उदित होंगे। जो भी कार्य करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। अविवाहित लोगों की शादी हो सकती है और प्रेम विवाह में भी सफलता मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को सफलता मिलेगी। इस दौरान विदेश जाने का भी योग बनेगा।

सिंह राशि
शनि देव सिंह राशि के सातवें भाव में विराजमान हैं। इस शुभ प्रभाव आर्थिक स्थिति पर होगा। नए काम की शुरू हो सकती है। कोई बड़ी व्यापारिक डील फाइनल हो सकती है। जीवनसाथी की नौकरी लग सकती है। वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी।

तुला राशि
शनि के उदय होने से नौकरी-कारोबार में तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं। तुला राशि वालों को व्यापार और राजनीति से जुड़े लोगों को करियर में नई सफलता मिल सकती है। संतान पाने के इच्छुक दंपत्तियों की इच्छा पूरी होगी। अविवाहितों को शादी के लिए प्रस्ताव आ सकते हैं।