पार्टी हाई कमान से शिवराज का आया बुलावा, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

Author Picture
By Sharma Published On: December 18, 2023

भोपाल। मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल के पहले विस्तार में संभावित मंत्रियों के नामों पर चर्चा के बाद पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का राजनीतिक पुनर्वास भी जल्द हो सकता है। पार्टी हाईकमान ने चर्चा के लिए उन्हें दिल्ली बुलाया है। शिवराज सिंह मंगलवार को दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड़्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे।

ऐसा माना जा रहा है कि दोनों नेताओं से भेंट के बाद शिवराज सिंह की नई जिम्मेदारी को लेकर निर्णय हो सकता है। उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है या फिर कुछ महीने बाद होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।

जेपी नड्डा और अमित शाह से मंगलवार को मिलेंगे शिवराज, नई जिम्मेदारी पर हो सकती है चर्चाजेपी नड्डा और अमित शाह से मंगलवार को मिलेंगे शिवराज, नई जिम्मेदारी पर हो सकती है चर्चा