शिवराज का सियासी भविष्य आज होगा तय

Author Picture
By Sharma Published On: December 19, 2023

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आज सियासी भविष्य दिल्ली में तय होना है। माना जा रहा है कि पार्टी शिवराज सिंह चौहान को कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। दरअसल, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें चर्चा के लिए दिल्ली बुलाया है। इसके अलावा मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी चर्चा हो सकती है।

 

बता दें शिवराज सिंह चौहान सोमवार शाम को दिल्ली पहुंचने वाले थे, लेकिन फिर उनके कार्यक्रम में बदलाव किया गया। अब वे आज यानी मंगलवार को दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर 12 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे।

 

विधानसभा चुनावों के बाद पूर्व सीएम शिवराज का यह पहला दिल्ली दौरा है। मंत्रिमंडल विस्तार से पहले शिवराज सिंह और जेपी नड्डा की मुलाकात के कई मायने भी निकाले जा रहे हैं। चर्चा ये भी है कि बीजेपी आलाकमान शिवराज की सियासत में भूमिका तय करेगी, इसके अलावा कैबनेट विस्तार को लेकर भी चर्चा की जा सकती है। इस पर शिवराज सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने बुलाया है, मैं जा रहा हूं अब चर्चा क्या होगी, इसके बारे में मुझे जानकारी नहीं है।