डामर के भरे ड्रम में घुसा सांप, 3 घंटे रेस्क्यू कर निकाला बाहर

Author Picture
By Sharma Published On: October 28, 2022

छिंदवाड़ा।।छिंदवाड़ा के पांढुर्णा में एक सांप डामर से भरे ड्रम में घुस गया, जिससे उसकी जान पर आफत आ गई। मौके पर मौजूद लोगों ने सर्पमित्र को इसकी सूचना दी, जिसके बाद सर्पमित्र ने तीन घंटे मेहनत कर सांप की जान बचाई और उसे जंगल में ले जाकर छोड़ दिया।

 

जानकारी के अनुसार मामला बुधवार का है। सुभाष वार्ड में सड़क किनारे एक डामर से भरा ड्रम रखा हुआ था, जहां पर एक सांप मेढ़क का शिकार करने के दौरान ड्रम में घुसा इस दौरान वह डामर में बुरी तरह से फंस गया, सांप को ड्रम में फंसकर तड़पता देख मौके पर मौजूद लोगों ने सर्पमित्र अमित संभारे को फोन किया, जिसने मौके पर पहुंचकर सांप का रेस्क्यु किया और जान बचाई।

 

सर्पमित्र अमित संभारे ने चर्चा के दौरान बताया कि सांप का रेस्क्यू करने जब वह मौके पर पहुंचे तो सांप का मुंह छोड़कर पूरा हिस्सा डामर में लिपटा हुआ था, ऐसे में सांप की जान बचाना काफी मुश्किल था, ऐसे में उन्होंने कड़ी मशक्कत कर अपने भाई की मदद से सांप को बाहर निकाला और उसके शरीर पर ऑयल और थिनर लगाकर डामर को अलग किया और सांप की जान बच पाई।