MP में 24 घंटे में मिले कोरोना के इतने नए केस

Author Picture
By Sharma Published On: December 29, 2021

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना की रफ्तार बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे में 48 केस सामने आए हैं। इसमें से 37 को वैक्सीन के दोनों डोज लगे हुए हैं। यह एक दिन पहले आए केस से 6 अधिक हैं। सबसे ज्यादा इंदौर में 32 पॉजिटिव आए हैं। भोपाल में 6 मरीज मिले हैं। यहां दुबई से लौटा एक व्यक्ति संक्रमित आया है, जिसकी जीनोम सिक्वैसिंग के लिए सैंपल भेज दिया गया है। उज्जैन, झाबुआ और जबलपुर में 2-2 एवं नरसिंहपुर, ग्वालियर, खरगोन और रतलाम में 1-1 मरीज मिले हैं। बाकी कुछ अन्य जिलों से केस है।

 

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के प्रदेश में अब तक 9 मरीज मिले हैं। इसमें से 7 मरीज ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 307 पहुंच गई है। प्रदेश में 28 दिनों में 631 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा इंदौर में 279 और भोपाल में 211 शामिल हैं। भोपाल में अभी 72 एक्टिव केस हैं। इनमें 58 होम आईसोलेशन में और 14 अस्पताल में भर्ती हैं।

 

 

प्रदेश में 7 लाख 93 हजार 809 कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 7 लाख 82 हजार 969 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना के कारण 10 हजार 533 की जान जा चुकी है। मंगलवार को 26 मरीज ठीक हुए हैं। करीब 63 हजार सैंपल जांच करने लिए गए हैं। रिकवरी रेट 98% से अधिक है। पॉजिटिविटी दर 0.08% है।