लाड़ली बहना के लिए आखिरी दिन इतनी महिलाओं ने कराया पंजीयन

Author Picture
By Sharma Published On: May 1, 2023

भोपाल। जिले में लाड़ली बहना योजना के आखिरी दिन रविवार को रात नौ बजे तक 14 हजार 308 महिलाओं ने पंजीयन कराया है। इस तरह भोपाल में कुल 3 लाख 8 हजार 308 महिलाओं ने योजना के लिए आवेदन जमा किए हैं। जबकि भोपाल को 3 लाख 33 हजार 78 आवेदन भरने का लक्ष्य दिया गया था। इस तरह मिले लक्ष्य से आठ प्रतिशत कम आवेदन भरे गए हैं। बता दें कि अधिक से अधिक महिलाएं योजना के लिए आवेदन जमा कर सके। इसके लिए रविवार को सुबह आठ से देर रात नौ बजे तक पोर्टल खोला गया था।

 

 

जिले में योजना के लिए भरे गए आवेदनों की आज से जांच शुरू हो जाएगी। इस दौरान यह पता लगाया जाएगा कि आवेदन करने वाली महिला के पति या उसके नाम से पांच एकड़ से अधिक भूमि तो नहीं हैं। वह आयकर दाता तो नहीं हैं उसके पास चार पहिया वाहन तो नहीं है आदि।जांच के बाद ही पात्र महिलाओं का चयन कर उनकी सूची जारी की जाएगी।इसके बाद 10 जून से महिलाओं के खाते में एक हजार रुपये आना शुरू हो जाएंगे।

 

नगर निगम में भरे गए दो लाख से अधिक आवेदन

 

क्षेत्र – आवेदन

 

नगर निगम – 2,16016

 

जनपद बैरसिया- 46082

 

जनपद फंदा – 40424

 

नगर पालिका बैरसिया- 5786

 

नोट – महिला एवं बाल विकास विभाग से प्राप्त जानकारी