दीपावली पर इस दिन लगेगा सूर्य ग्रहण, इन राशियों पर पड़ेगा यह असर

Author Picture
By Sharma Published On: October 24, 2022

भोपाल। दीपावली के अगले दिन साल का दूसरा सूर्यग्रहण रहेगा। दीपावली की देर रात से ही सूर्य ग्रहण सूतक आरंभ हो जाएगा। पांडित रामजीवन दुबे और ज्योतिष जगदीश शर्मा ने बताया कि कृष्ण पक्ष की अमावस्या 24 अक्टूबर की शाम 4:33 से शुरू होकर 25 अक्टूबर की शाम 4:02 तक रहेगी। दीपावली की देर रात से ही सूर्य ग्रहण का सूतक शुरू हो जाएगा। सूर्य ग्रहण का सूतक 25 अक्टूबर की तड़के 4.23 बजे से प्रारंभ होगा। 25 अक्टूबर मंगलवार को दिन में 4:23 स्पर्श, मध्य 5:28, मोक्ष 6:25 बजे होगा।

 

वही ग्रहण काल में मंदिरों के पट बंद रहेंगे। शाम सात बजे पूजा-पाठ के बाद खोले जाएंगे। इस ग्रहण का मोक्ष भारत में नहीं देखा जा सकेगा, क्योंकि सूर्य ग्रहण समाप्त होने से पहले ही सूर्यास्त हो जाएगा। ग्रहण के दौरान मिठाई या खान-पान की वस्तुओं का आदान-प्रदान शुभ नहीं माना जाता है। ग्रहण के बाद भी यह ग्रहण का दान माना जाता है।

 

मेष-धन लाभ, वृष-साथी कष्ट, मिथुन-शुभ समाचार, कर्क-प्रतिष्ठा, सिंह-विवाद, कन्या-सम्मान, तुला-कष्ट, वृश्चिक-हानि, धनु-सम्मान, मकर-शुभ, कुंभ-आद्यात, मीन-विवाद रहेगा।