जेयू परिसर में टेंट लगाने के विवाद के बीच हुआ एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष का स्वागत

Author Picture
By Sharma Published On: December 20, 2021

ग्वालियर। शहर में जीवाजी विश्वविद्यालय में एनएसयूआई के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव के स्वागत समारोह की तैयारियों के बीच विद्यालय प्रबंधन और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं के बीच तनाव की स्थिति देखने को मिली है, क्योंकि एनएसयूआई के छात्रों ने जीवाजी विश्वविद्यालय परिसर में नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव के स्वागत को लेकर टेंट लगा दिया था। जिस पर जीवाजी विश्वविद्यालय प्रबंधन ने आपत्ति जताई थी और इस बीच स्वागत समारोह में भारी संख्या में पुलिस बल भी पहुंच गया था।

 

 

लेकिन इन सबके बावजूद भी एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने जीवाजी विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार से रैली की शक्ल में प्रवेश करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एनएसयूआई जिंदाबाद के नारे लगाए और एनएसयूआई के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव का फूल माला पहनाकर स्वागत किया।हालांकि इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं के बीच कोई भी विवाद की स्थिति नहीं