SDM व पुलिस की गाड़ी पर पथराव,ये है पूरा मामला

Author Picture
By Sharma Published On: January 21, 2022

मुरैना। मुरैना के अंबाह में देर शाम जाम तनाव की स्थिति बन गई। यहां भीड़ ने एसडीएम व पुलिस की गाड़ी पर पथराव कर दिया। ये लोग बुधवार रात शादी समारोह में हर्ष फायर से मृत व्यक्ति के परिजन व उनके पड़ोसी थे। उनकी मांग थी कि जिस व्यक्ति के खिलाफ वह हत्या का मामला दर्ज करवाना चाहते हैं। उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जाए, लेकिन पुलिस नहीं कर रही थी। इस पर उन्होंने पहले मृतक हरी तोमर की लाश को रखकर जाम लगा दिया। उसके बाद जब SDM व SDOP मौके पर पहुंचे, तो आक्रोश में आकर उनकी गाड़ियों पर पथराव कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने बाजार में खड़े अन्य वाहनों पर भी पथराव किया।

 

मृतक के परिजनों की मांग थी कि अनिल राजौरिया नामक व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर किया जाए, लेकिन पुलिस ने धारा 304 व 308 के तहत मामला दर्ज किया था। एसडीएम राजीव समाधिया व SDOP अशोक सिंह जादौन मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों को काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। SDM व SDOP की गाड़ियों पर पथराव कर दिया।

 

शादी समारोह कस्बे के द्रोपदी गार्डन में चल रहा था। कस्बे के ब्रजेश प्रसाद समाधिया के लड़के दिनेश समाधिया की शादी थी। सभी लोग समारोह में मग्न थे। उसी दौरान किसी व्यक्ति ने हर्ष फायर करना शुरु कर दिया। व्यक्ति शायद शराब के नशे में था। गोली ऊपर जाने के वजाय सीधे सामने की ओर चल गई। जिस जगह गोली चली उस जगह खाना बन रहा था। वहां हरी तोमर नामक युवक खड़ा था। एक गोली उसे लगी तथा दूसरी गोली खाना बनाते हुए हलवाई राजेश खटीक के जा लगी। गोली की आवाज तथा दोनों के कराहने की आवाज सुनकर लोगों का ध्यान उधर गया।