बोर्ड परीक्षाओं में डीजे पर सख्त आदेश, देर रात बजाने पर होगी कार्रवाई

Author Picture
By Desk Input Published On: January 23, 2025

भोपाल। शादी का मौसम है और इस दौरान एमपी बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं भी आयोजित होने वाली हैं इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए, भोपाल कलेक्टर ने छात्रों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। कलेक्टर ने आदेश जारी किया है कि अब शादी समारोहों में रात के समय डीजे बजाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नोट करें, रात 10 बजे के बाद डीजे बजाना सख्त तौर पर प्रतिबंधित किया गया है। कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि ऐसे मामलों में जुर्माना भी लगाया जाएगा। इसके अलावा, गुरुवार से अधिकारियों को औचक निरीक्षण करने और चालानी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

एमपी बोर्ड के एग्जाम 2025 से शुरू होंगे 27 फरवरी 2025 से 10वीं कक्षा की परीक्षाएं, और कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी 2025 से शुरू होंगी।

सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं की डेट शीट के अनुसार, कक्षा 10 और 12 की परीक्षाएं 15 फरवरी 2025 से शुरू होंगी। कक्षा 10 की परीक्षाएं 18 मार्च 2025 तक चलेंगी, जबकि कक्षा 12 की परीक्षाएं 4 अप्रैल 2025 तक आयोजित की जाएंगी।

हिन्दू पंचांग के अनुसार, फरवरी 2025 में शादियों के लिए करीब आठ शुभ मुहूर्त होंगे, और मार्च में भी विवाह के मुहूर्त उपलब्ध होंगे।