MP में फिर युवक को तालिबानी सजा, SP ने कही ये बड़ी बात

Author Picture
By Sharma Published On: February 8, 2022

गुना। जिले के विजयपुर में एक युवक को तालिबानी सजा देने का मामला सामने आया है। युवक को नग्न कर पिता गया। उसे जलती लकड़ी से जलाने की कोशिश भी की गई। युवक के साथ यह अमानवीय व्यवहार चोरी के संदेह की वजह से किया गया। गंभीर रूप से घायल युक्क को गुना के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित युवक के बयान दर्ज किए हैं। मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

 

जानकारी के अनुसार बात दे मामला विजयपुर इलाके के लाडपुर गांव का है। बताया गया कि आरोपियों को युवक अरविंद कलावत पर चोरी करने का संदेह था। इसलिए वह उसे बुलाकर अपने साथ ले गए और नग्न कर पिटाई शुरू कर दी। आरोपियों ने उसे आग से जलाने का भी प्रयास किया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो बेहद मार्मिक है। घटना 4 या 5 फरवरी की बताई जा रही है। गुना जिले में अमानवीय रवैये की चार दिनों में दूसरी वारदात है। इससे पहले नानाखेड़ी क्षेत्र में एक युक्क को बांधकर घसीटा गया और उसे पत्नी व बच्चों को पीटा गया था।

 

एसपी राजीव कुमार मिश्रा ने कहा कि इस हृदय विदारक घटना में गुना पुलिस नजीर पेश कर आरोपियों की तत्परता के साथ गिरफ्तारी भी की है। ऐसा ही एक करने वाली कार्रवाई करेगी इस तरह पुलिस ने ऐसे गंभीर मामलों में प्रकरण 4 फरवरी को गुना के नानाखेड़ी क्षेत्र में सामने आया था। यहां एक युवक को बांधकर पीटने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया गयाऔर उनके खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए न्यायालय में पेश किया गया। वही पीड़ित युवक का इलाज चल रहा है।