घर में घुसकर शादीशुदा महिला से आरोपी ने किया रेप

Author Picture
By Sharma Published On: March 3, 2023

खंडवा। खंडवा में एक शादीशुदा महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर जबरदस्ती पकड़ लिया और रेप किया। किसी बताने पर जान से मारने की धमकी देकर चला गया। डरी-सहमी पीड़िता ने चार दिन बाद परिवार वालों को बताया। इसके बाद थाने जाकर शिकायत की। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

मामला 25 फरवरी की शाम 4 बजे का है, मांधाता थाना क्षेत्र के गांव खेड़ीघाट में वारदात हुई। पीड़िता ने बताया कि, वह अपने घरेलू काम में जुटी थी, तभी एक व्यक्ति घर के अंदर घुस आया और जाेर-जबरदस्ती करने लगा। मुंह दबाया और जान से मार देने का कहकर दुष्कर्म किया। आरोपी की पहचान सालकराम तंवर ऊर्फ नानक निवासी बडूद थाना सनावद के रूप में हुई।

पीड़िता ने बदनामी के डर कारण चार दिन तक सहमी रही। आखिरकार, परिवार वालों को घटना की जानकारी दी और थाने ले जाकर शिकायत कराई। मांधाता पुलिस ने 37 वर्षीय आरोपी सालकराम ऊर्फ नानक के विरुद्ध दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, पुलिस टीम आरोपी की गिरफ्तारी में जुट गई है। दुष्कर्म पीड़िता और आरोपी के बीच पूर्व से कोई संबंध नहीं है। एक बार बस में सफर के दौरान आराेपी सालकराम से परिचय हुआ था।