प्री मानसून की आवक तेज, मौसम विभाग ने दिए ये संकेत

Author Picture
By Sharma Published On: June 15, 2023

जबलपुर। मध्य प्रदेश में प्री मानसून की आवक तेज हो गई है। आने वाले 48 घंटों में जबलपुर सहित संभाग के जिलों में धूप, बादल के साथ तेज हवा के साथ कहीं-कहीं हल्की वर्षा के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर से उठ रहे तूफान बिपरजाय का असर भी प्रदेश में दिख रहा है। जबलपुर सहित आस-पास के जिलों में 17 जून तक बादल छाए रहने और कहीं-कहीं वर्षा की आशंका है।

अरब सागर में उठ रहे तूफान से मौसम में बदलाव
अरब सागर में उठ रहे तूफान से भी मौसम में बदलाव हो रहा है। बुधवार को सुबह से तेज धूप निकली, लेकिन दोपहर में गर्म हवाओं ने गर्मी के अहसास को और बढ़ा दिया। दोपहर में 8 से 10 किमी प्रति घंटे से गर्म हवाएं चलीं। मौसम विभाग के अनुसार चक्रवाती असर से जबलपुर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है आगामी दो-तीन दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। तापमान में अधिक बदलाव नहीं आएगा। बुधवार को अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।