डकैतों ने पुलिस जवानों की पिटाई,रायफल छीनकर भागे

Author Picture
By Sharma Published On: January 6, 2022

इंदौर। इंदौर पुलिस के दो जवानों को डकैतों ने बुरी तरह पीटा। घटना बुधवार देर रात बड़गोदा इलाके की है। डकैत पहले कर्नल एकेडमी के पास सिग्नल विहार में घुसे। कॉलोनी के सिक्योरिटी गार्ड से सामना होने पर उसकी बंदूक छीन ले गए। गवली पलासिया के नजदीक SF के जवानों पर पथराव किया, फिर पिटाई। एक जवान से इन्सास रायफल छीनकर ले गए। हमले में एक जवान बुरी तरह घायल हुआ। उसे महू के मध्य भारत हॉस्पिटल ले जाया गया। पुलिस डकैतों की संख्या चार बता रही है। ग्रामीणों की मानें तो उन्होंने 8 से ज्यादा डकैतों को भागते हुए देखा था।

 

जानकारी के अनुसार बात दे TI अमित कुमार ने बताया कि रात दो बजे वायरलेस पर सूचना मिली थी कि सिग्नल विहार कॉलोनी में चोर घुस आए हैं। वहां उनका सामना सिक्योरिटी गार्ड से हो गया। उसके साथ मारपीट कर बंदूक छीनकर भागे हैं। जानकारी मिलने पर गश्त करने वाले फोर्स को अलर्ट किया गया गया। गवली पलासिया के नजदीक ड्यूटी कर रहे SF के 2 जवानों ने बदमाशों को देख लिया। बदमाशों ने जवानों के संभलने के पहले ही पथराव शुरू कर दिया। जवानों की पिटाई की। रायफल छीन ले गए।

 

गुरुवार सुबह ग्रामीण SP भगत सिंह विरदे, ASP पुनीत गेहलोद और महू, मानपुर, सिमरोल थाने का बल पहुंचा। जंगल में डकैतों की तलाश की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक हमला करने वाले बदमाश आदिवासी थे। वे सिर पर गमछा बांधे हुए थे। TI के मुताबिक कर्नल एकैडमी और सिग्नल विहार के आसपास ज्यादातर खेत और जंगल है। यहां कुछ जगह पर कैमरे भी लगे हैं। आरोपियों के फुटेज तलाशे जा रहे हैं। पुलिस को जानकारी मिली है कि बदमाश बांक टाडा के हैं। डकैतों से सामने करने वाले सिक्योरिटी गार्ड से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।