लड़की दूसरे कास्ट की होने पर परिवार ने नहीं किया एक्सेप्ट, तो स्टूडेंट ने किया सुसाइड

Author Picture
By Sharma Published On: May 16, 2022

इंदौर। इंदौर में एक सिख स्टूडेंट ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसने एक सप्ताह पहले ही एक युवती से लव मैरिज की थी। जिसके बाद उसे परिवार के लोगों ने बेदखल करने की बात कही थी। इस बात को लेकर वह तनाव में चल रहा था। पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है।

भंवरकुआ के एएसआई रामस्वरूप गहलोत ने बताया, हरमल सिंह 22 पुत्र सोहन सिंह निवासी पिपल्याराव है। हरमल मूल रूप से बेटमा का रहने वाला है। वह इंदौर में कुछ सालों पढ़ाई कर रहा था। पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट नहीं मिला है। मोबाइल जब्त कर जांच की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक हरमल और साक्षी की दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी। यहां चैटिंग के बाद दोनों ने मिलने की इच्छा जाहिर की। पहली मुलाकात में ही दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। लिव इन एक साल तक रहे। एक सप्ताह पहले ही दोनों ने आर्य समाज मंदिर में जाकर शादी कर ली। हरमल और साक्षी दोनों अलग-अलग समाज के थे। साक्षी के पिता नहीं है। जबकि साक्षी की मां शादी के लिए तैयार हो गई थी, लेकिन हरमल के परिवार के लोगों ने उसे अपने साथ रखने से मना कर दिया। परिवार ने हरमल को बेदखल करने की बात कही। जिसके बाद से वह तनाव में रहने लगा।