पूर्व जनपद अध्यक्ष पहले कांग्रेस में शामिल हुए, फिर देर शाम बीजेपी का थामा हाथ 

Author Picture
By Sharma Published On: July 28, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश जनपद पंचायत के चुनाव में जोड़ तोड़ की राजनीति तेज हो रही है। बुधवार को शिवराज के गढ़ नसरुल्लागंज से पूर्व जनपद अध्यक्ष देवी सिहं धुर्वे दोपहर में कांग्रेस में शामिल हुए और देर शाम को वापस बीजेपी में शामिल हो गए।

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के दाव को शाम तक पलट दिया। दरअसल नसरुल्लागंज के पूर्व जनपद अध्यक्ष देवी सिंह धुर्वे ने बुधवार को बीजेपी से नाराज होकर कांग्रेस की सदस्यता ले ली। दरअसल चर्चा थी कि धुर्वे अध्यक्ष नहीं बनाने से बीजेपी से नाराज हो गए थे। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया। कांग्रेस की शिवराज के गढ़ में सेधमारी पर बीजेपी के कार्यकर्ता भी हरकत में आ गए। फिर शाम को देवी सिंह धुर्वे मुख्यमंत्री शिवराज से मिलने उनके निवास पहुंच गए। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलकर कांग्रेस में जाने की बात को निराधार बताया। उन्होंने एक बयान जारी कर कहा कि वह सुबह घर से निकल जा रहे थे। रास्ते में परिचित लोगों के साथ चाय पीने के लिए रूक गए। जहां कुछ लोगों ने वीडियों बनाकर अफवाह फैला दी। उन्होंने कहा कि वह भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता है और भाजपा में ही है।