लड़की ने शादी से किया इनकार, तो घर में घुसकर किया अपहरण

Author Picture
By Sharma Published On: December 10, 2022

तेलंगाना। तेलंगाना के हैदराबाद में शुक्रवार को 100 युवकों की भीड़ जबरन एक घर में घुस गई। वहीं 24 वर्षीय युवती का अपहरण कर लिया। शुक्रवार को लड़की की शादी होने वाली थी। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। करीब एक घंटे की तलाश के बाद पुलिस ने युवती को सकुशल छुड़ा लिया। पुलिस ने नामजद आरोपी कोदुदुला नवीन रेड्डी, रूबेन और 50 अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 307, 324, 363, 427, 506, 452, 380आर/डब्ल्यू 149 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है।

 

 

तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले के आदिबाटला गांव में एक युवती का उसके घर से अपहरण कर लिया गया। पीड़िता बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी ग्रेजुएट है। घर पर सर्जन के तौर पर काम करती है। लड़की के माता-पिता का आरोप है कि लगभग 100 युवक उनके घर में घुस आए और उनकी बेटी को जबरन उठा ले गए। वीडियो में कम से कम 25 से 30 लोग घर में तोड़फोड़ करते, कार के शीशे तोड़ते और एक शख्स को लाठियों से पीटते नजर आ रहे हैं।

 

 

युवती के परिजनों का आरोप है कि नवीन रेड्डी युवक ने यह सब करवाया है। नवीन युवती को शादी के लिए प्रताड़ित कर रहा था। नवीन की चाय की दुकान की फ्रेंचाइजी थी। उसने लड़की के घर के सामने दुकान खोल रखी थी। अपहरण की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। कुछ घंटों की छानबीन के बाद पुलिस ने युवती को छुड़ा लिया। पीड़िता अभी गहरे समदे में है। फिलहाल वो कुछ बोल नहीं पा रही है। मुख्य आरोपी नवीन अभी फरार है। पुलिस ने कहा कि वे अन्य लोगों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश कर रहे हैं।