लड़की ने ठुकराया लड़के का प्रपोजल, तो कार में बैठाकर किया यह काम

Author Picture
By Sharma Published On: February 14, 2022

इंदौर। इंदौर से गुना आए लड़कों ने एक सेल्सगर्ल को कार में डालकर ले जाने की कोशिश की। आरोपी दिनदहाड़े लड़की को कार में डालकर ले जाना चाह रहे थे। भीड़ ने लड़की को बचाया। दो आरोपियों को पकड़कर पीट दिया। पकड़े गए युवकों को कोतवाली ले जाया गया। लड़की बाइक शोरूम में जॉब करती है।

जानकारी के अनुसार बात दे घटना सोमवार सुबह की है। गुना के सिरसी इलाके की रहने वाली 23 साल की सेल्सगर्ल शहर की न्यू सिटी कॉलोनी में किराए से रहती है। लड़की के मामा दुर्गा अलावा ने बताया कि पिछले साल उसकी भांजी के रिश्ते की बात धार के रहने वाले दिनेश दुड़बे से चल रही थी। दिनेश इंदौर में बिजली कंपनी में ड्राइवर है। जब रिश्ता पसंद नहीं आया तो सगाई के लिए लड़की वालों ने मना कर दिया।

सोमवार को दिनेश दुड़बे, उसका भाई, तीन और साथियों के साथ कार से गुना आए। गाड़ी उनके इंदौर के सेठ की थी। लड़की घर से शोरूम जाने के लिए निकली थी, तभी नानाखेड़ी स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने लड़कों ने कार अड़ाकर उसे रोक लिया। लड़की ने तुरंत अपने मामा को फोन कर लोकेशन बता दी। जैसे ही लड़कों ने उसे पकड़कर कार में बिठाने की कोशिश की, उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। भीड़ के हत्थे ड्राइवर दिनेश दुड़बे और उसका भाई सुरेंद्र दुड़बे चढ़ गए। भीड़ ने दोनों की पिटाई कर दी। लड़की का मामा भी आ गया। लोगों ने आरोपियों की कार में भी तोड़फोड़ भी की। बाद में दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। उनके साथ आए तीन साथी वहां से भाग निकले।