शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Author Picture
By Sharma Published On: July 25, 2022

ग्वालियर। ग्वालियर शहर के गोला का मंदिर स्थित गोवर्धन कॉलोनी में रहने वाली महिला से शादी का झांसा देकर एक युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ शुरू कर दी है।गोले के मंदिर इलाके में रहने वाली महिला की शादी हो चुकी थी लेकिन कुछ समय बाद ही वो पति से अलग हो गई। महिला की करीब एक साल पहले अपने पुराने दोस्त जीतू चौहान से मुलाकात हुई। जब जीतू को महिला के बारे में पता लगा तो उसने महिला को मदद का झांसा दिया।

 

इसके बाद वह एक दिन महिला के घर पहुंचा तो वह अकेली थी। यहां जीतू ने महिला के साथ दुष्कर्म कर दिया। इतना ही नहीं जब महिला ने विरोध जताया तो उससे वादा किया कि वह उसकी पूरी मदद करेगा और आगे चलकर शादी करेगा। महिला उसके झांसे में आकर जीतू की हरकतें बर्दाश्त करती रही पर आरोपी इसके बाद उसके साथ आए दिन दुष्कर्म करने लगा। जब महिला ने उससे शादी के लिए कहा तो वह मुकर गया। इसके बाद पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत गोला का मंदिर थाने में की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है।