हेलीकॉप्टर से दूल्हे अपनी दुल्हनियो को लेने पहुंचे, दूल्हों के ठाट देखने उमड़ा ग्रामीणों को हुजूम

Author Picture
By Sharma Published On: February 10, 2023

भोपाल। भोपाल के बैरागढ़ इलाके के ग्राम कुराना के लिए अनोखी बरात देखने को मिली। यहां के मंडलोई परिवार के दो दूल्हों ने दुल्हनिया को लेने हेलीकॉप्टर से उड़ान भरी। ये नजारा देखने पूरा गांव मौके पर जमा हो गया। दूल्हे शुजालपुर पहुंचेंगे और शुक्रवार को अपनी पत्नियों को लेकर इसी हेलीकॉप्टर से लौटेंगे।

जानकारी के अनुसार ग्राम कुराना के मंडलोई परिवार के दो युवकों की शादी है। गांव के बड़े किसान गजराज सिंह मंडलोई के 24 वर्षीय पुत्र यशपाल और सुमेर सिंह मंडलोई के 28 वर्षीय बेटे हेम सिंह मंडलोई की शादी शुजालपुर में होनी है। दुमला के सरपंच ज्ञान सिंह मंडलोई की पुत्री पूजा एवं महेश मेवाड़ा की पुत्री अरुणा के साथ विवाह तय हुआ है। इनका बाना ग्राम कुराना के मंडलोई मार्केट से धूमधमाके के साथ निकाला गया। इसके बाद ये दूल्हे हेलीकॉप्टर से शुजालपुर के लिए रवाना हो गए।

हेम सिंह मंडलोई ने बताया कि इससे पहले सन 2014 में उनके बड़े भाई शादी के समय भी हेलीकॉप्टर ले गए थे। यशपाल सिंह का कहना है कि उनके पूर्वजों एवं बुजुर्गों का आशीर्वाद है।