इस साल का आखरी चंद्रग्रहण इस दिन पड़ेगा, किस समय और कहां दिखाई देगा जाने

Author Picture
By Sharma Published On: October 28, 2022

नई दिल्ली। हाल ही में दीपावली के दूसरे दिन लोगों ने सूर्य ग्रहण देखा था और 15 दिन के बाद ही चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। हिंदू धर्म में सूर्य ग्रहण हो या चंद्र ग्रहण, दोनों को भी अशुभ माना गया है। साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को देव दीपावली के दिन लगने जा रहा है। साल 2021 में यह अजीब संयोग बन रहा है कि सिर्फ 15 दिन के अंतराल में ही दो ग्रहण लग रहे हैं। आपको बता दें कि 8 नवंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण साल का आखिरी ग्रहण होगा।

चंद्र ग्रहण कैसे लगता है पूर्णिमा की रात को जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी परिक्रमा करते हुए एक सीधी रेखा में आ जाते हैं तो पृथ्वी के बीच में रहने से इसकी परछाई चंद्रमा पर पड़ती है, इस कारण से चंद्र ग्रहण लगता है। कभी कभी चंद्रमा पर धरती की छाया आकर्षक लाल रंग की होती है और कई बार यह चंद्रमा को पूरी तरह से ढक लेती है

 

आपको बता दें कि साल का पहला चंद्र ग्रहण 15 मई को लग चुका है और अब 8 नवंबर का साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण लगने वाला है। यह भी संयोग ही है कि चंद्र ग्रहण देव दीपावली के दिन ही लग रहा है। गौरतलब है कि देव दीपावली कार्तिक मास की पूर्णिमा को मनाई जाती है, इस दिन मंदिरों में विशेष सजावट की जाती है।

 

8 नवंबर को लगने वाला जा रहा चंद्र ग्रहण भारत के अधिकतर इलाकों में नहीं दिखेगा। इसलिए चंद्रग्रहण का सूतक काल भी प्रभावी नहीं माना जाएगा। ज्योतिष के मुताबिक यह उपच्‍छाया ग्रहण है और इसका सूतक काल मान्‍य नहीं होता है। भारतीय समय के अनुसार चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को शाम 5.32 मिनट पर शुरू होगा और शाम 6.18 मिनट पर खत्म होगा। यह चंद्र ग्रहण भारत के पूर्वी हिस्से में ही देखा जा सकता है। कोलकाता, सिलीगुड़ी, पटना, रांची, गुवाहाटी में चंद्र ग्रहण देखा जा सकता है। साथ ही काठमांडू, टोक्यो, मनीला, बीजिंग, सिडनी, जकार्ता, मेलबर्न, सैन फ्रांसिस्को, वाशिंगटन डीसी, न्यूयॉर्क शहर, लॉस एंजिल्स, शिकागो और मेक्सिको सिटी में चंद्र ग्रहण दिखाई देगा।