इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा इस दिन,ये 6 राशि वालों की चमकेगी किस्मत 

Author Picture
By Sharma Published On: November 27, 2021

solar eclipse on 4 December। इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर को लगने वाला है, यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, यही कारण है कि इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। धर्म और ज्योतिष के अनुसार सूर्य ग्रहण का सूतक काल भले ही मान्य न हो, लेकिन प्रभाव सभी 12 राशियों पर होता है। ग्रह नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार सूर्य ग्रहण का असर भी हर राशि पर अलग-अलग होता है। ज्योतिष के मुताबिक यह सूर्य ग्रहण का इस राशियों पर असर फायदेमंद होगा

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए यह सूर्य ग्रहण बहुत ही शुभ रहेगा। इस राशि के जातकों के लिए ग्रहण मान सम्मान और सम्मान लेकर आएगा। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। कुल मिलाकर पैसों और करियर के मामले में यह समय अच्छा रहेगा। इन लोगों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को यह समय पुराने विवादों से मुक्ति दिलाएगा। इसके अलावा उनकी कोई मनोकामना पूरी होने के भी योग हैं। शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक लाभ हो सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए यह सूर्य ग्रहण फायदेमंद साबित होगा। पुरानी समस्याएं सुलझ सकती हैं। रुके हुए काम अब पूरे होने लगेंगे। यात्रा के योग बन सकते हैं। परिवार में शांति रहेगी और संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों पर सूर्य ग्रहण का शुभ प्रभाव रहेगा। इन जातकों को आर्थिक लाभ होगा। पुराने रुके हुए कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। साहस और पराक्रम में वृद्धि हो सकती है। पुराने रोग ठीक होंगे।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए व्यापार में उन्नति के योग बनेंगे। नौकरीपेशा लोगों को करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। कुल मिलाकर आमदनी से जुड़े स्रोतों को लेकर लाभ की स्थिति बनी रहेगी। विवाह के योग बन सकते हैं। प्रेम में भी सफलता मिलेगी।

कुम्भ राशि

कुम्भ राशि के जातकों के लिए भी सूर्य ग्रहण शुभ रहेगा। इस अवधि के दौरान अचानक धन लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। ससुराल पक्ष से भी सहयोग मिलेगा। यात्रा के योग बन सकते हैं और दोस्तों का भी सहयोग मिलेगा। रूके हुए कार्य पूर्ण होंगे।