प्रेमी ने भरी दुल्हन की मांग, तो दूल्हे ने खुद पर किया चाकू से बार

Author Picture
By Sharma Published On: February 20, 2022

राजस्थान। उदयपुर थाना अंतर्गत चाहिन गांव में शुक्रवार को राजस्थान के अलवर जिले से आई बरात में एक प्रेमी ने जयमाल मंडप में बैठी दुल्हन की मांग में सिंदूर भर दिया। इससे अफरातफरी मच गई। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता प्रेमी युवक ने अपने ऊपर चाकू से हमला कर लिया। जानकारी के मुताबिक, उदयपुर क्षेत्र के एक गांव में एक परिवार की दो सगी बहनों का विवाह अलवर के नारायणपुर के रहने वाले दो सगे भाइयों के साथ तय हुआ। शुक्रवार की शाम बरात पहुंची तो रात करीब 10 बजे जयमाल के लिए सजे स्टेज पर दूल्हों के साथ दोनों बहनें बैठी थीं। इसी बीच गांव का युवक अजय कुमार सरोज पुत्र छेदी लाल सरोज वहां आ धमका। वह अचानक स्टेज पर चढ़ गया।

 

कोई कुछ समझ पाता इससे पहले ही उसने जेब से सिदूर की डिब्बी निकाली और दुल्हन बनी बड़ी बहन की मांग में सिदूर लगा दिया। यह देख लोगों ने युवक को घेर लिया और विवाद करने लगे। अचानक प्रेमी युवक ने चाकू निकाल कर अपने गले पर वार कर खुद को लहूलुहान कर लिया। उदयपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले गई। पुलिस की मौजूदगी में दोनों बहनों का विवाह हुआ।

 

उधर, घायल प्रेमी अजय शनिवार की शाम अस्पताल से भाग गया। एसओ उदयपुर एहसानुल हक के मुताबिक उसकी तलाश की जा रही है।चुनाव आचार संहिता के दौरान चेकिंग व वाहनों की धरपकड़ को लेकर अजब-अजब मामले सामने आते हैं।