प्रेमी ने युवती का अश्लील वीडियो बनकर युवती से बार-बार किया दुष्कर्म

Author Picture
By Sharma Published On: July 29, 2022

ग्वालियर। ग्वालियर में शादी का सपना दिखाकर युवती से एक युवक करीब चार साल तक दुष्कर्म करता रहा। दुष्कर्म का युवक ने एक अश्लील वीडियो भी बना लिया जिसे दिखाकर वह युवती को बार-बार अपने पास बुलाता और उसके साथ दुष्कर्म करता। जब समय ज्यादा बीत गया तो युवती ने युवक से शादी के लिए कहा था वह हर बार आजकल शादी करनी की कहकर बात टाल जाता। परेशान होकर युवती ने जब युवक पर शादी का दबाव बनाया तो वह शादी करने से साफ मुकर गया और जान से मारने की धमकी दे डाली। जिसकी शिकायत युवती ने पुलिस से की पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

 

आपको बात दें ग्वालियर के कंपू थाना क्षेत्र के फर्श वाली गली में रहने वाली 34 वर्षीय युवती ( कविता बदला हुआ नाम) ने थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत कर बताया है कि उसकी दोस्ती शिवाजी नगर में रहने वाले रुपेश रावत से 4 साल पहले मुलाकात हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच अच्छी जान पहचान हो गई बाद में दोनों के बीच प्यार हो गया इसी बीच 27 जुलाई 2019 को युवक ने युवती को मिलने के लिए अपने घर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया जब युवती ने विरोध किया तो उसे युवक ने शादी का वादा कर डाला जिसके कारण वह चुप रही। दुष्कर्म के दौरान आरोपी युवक ने उसका एक अश्लील वीडियो भी बना लिया जिसे दिखाकर वह युवती को ब्लैकमेल कर अपने पास बुलाकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। जब पीडि़ता ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी युवक ने उसके साथ मारपीट कर अपने वादे से मुकर गया और शादी करने से भी इनकार कर जान से मारने की धमकी दी। धमकी व शोषण का शिकार पीडि़ता थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

 

 

कंपू थाने की एडिशनल एसपी मृगाखी डेका ने बताया कि थाने आकर एक युवती ने शिकायत कर बताया है कि 4 साल से एक युवक शादी का वादा कर उसके साथ दुष्कर्म करता चला आ रहा है। आरोपी युवक ने उसका एक अश्लील वीडियो बना लिया है जिसे दिखाकर वह उसका शोषण करता चला आ रहा है। पीड़ित युवती की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।