इन तीन राशिवालों की चमकेगी किस्मत,शनि की महादशा से मिलेगी मुक्ति

Author Picture
By Sharma Published On: January 24, 2022

राशी। ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन जातकों की जिंदगी बदल देते हैं। अगर किसी राशि का गोचर बड़ा हो, तो फलदायक के साथ कष्टयादक रहता है। यह मामला अगर शनिदेव से जुड़ा है। तब चिंता अधिक बढ़ जाती है। हालांकि साल 2022 शनि के लिहाज से 3 राशिवालों के लिए बहुत शुभ रहेगा। उनकी किस्मत जागने वाली है। कई परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। तरक्की के नए रास्ते भी खुलेंगे। शनि ढाई साल में एक बार राशि बदलते हैं।

 

वर्ष 2021 में शनिदेव ने राशि परिवर्तन नहीं किया। अब अप्रैल 2022 में राशि गोचर करने जा रहे हैं। कर्मफलदाता 29 अप्रैल को मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। शनि का गोचर 3 राशियों के लिए अहम रहेगा। इस गोचर के साथ धनु राशिवालों को शनि की साढ़े साती से छुटकारा मिलेगा। मिथुन और तुला के जातकों की शनि ढैय्या समाप्त हो जाएगी। शनि के प्रकोप से मुक्ति मिलते ही तीनों राशियों के काम तेजी से होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लंबे समय से अटके हुए कार्य सुगमता से बनते जाएंगे।

 

शनिदेव का गोचर धनु, तुला और मिथुन राशि के जातकों को राहत देगा। मीन, कर्क और वृश्चिक राशिवालों के लिए मुसीबतें लेकर आएगा। 29 अप्रैल से मीन राशि पर शनि साढ़े साती शुरू होगी। कर्क और वृश्चिक पर शनि ढैय्या शुरू होगी। हालांकि जिन लोगों की कुंडली में शनि ग्रह की स्थिति मजबूत है। उन्हें साढ़े साती और ढैय्या से लाभ मिलेगा।