कथावाचक ने महिला को बंद कमरे में पढ़ाया अश्लीलता का पाठ

Author Picture
By Sharma Published On: August 17, 2022

शाजापुर। शाजापुर के मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं। ‘पति-पत्नी और वो’ के चक्कर में जमकर तमाशा हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस के सामने ही तथाकथित कथावाचक की पत्नी के साथ मरैके पर पकड़ी गई महिला ने मारपीट कर दी।

 

पुलिस के सामने की गई महिला के साथ मारपीट देखकर एसआई गुड्डी भिलाला भी भड़क गई और उसने कथावाचक के साथ घर में मिली महिला की जमकर पिटाई की। घटनाक्रम को लेकर एसआई की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। इधर, मामले में कथावाचक की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने कथावाचक के खिलाफ मारपीट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, कथावाचक जितेंद्र महाराज एक महिला के साथ अपने घर में थे, जबकि उनकी पत्नी अपने मायके गई थी। पति की करतूत के बारे में पत्नी को जानकारी मिली तो वह मोहन बड़ोदिया थाना पहुंची। यहां से पुलिस को साथ लेकर अपने घर गई। उस दौरान पीड़िता का पति दूसरी महिला के साथ मिला।

 

आरोप है कि कथावाचक के साथ पकड़ी गई महिला ने उनकी पत्नी के साथ मारपीट की। पुलिस पर गलत तरीके से महिला के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। इस पूरे घटनाक्रम के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। मोहन बड़ोदिया टीआई सौरभ शर्मा का कहना है कि कथावाचक जितेंद्र महाराज की पत्नी की शिकायत पर उसके खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।