हेलिकॉप्टर हादसे में अकेले जीवित बचे ग्रुप कैप्टन का निधन, वायु सेना ने दी जानकारी

Author Picture
By Sharma Published On: December 15, 2021

Helicopter Crash । बीती 8 दिसंबर को हुए हेलिकॉप्टर हादसे में जीवित बचे एक मात्र सलार ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का बुधवार को निधन हो गया। 95 फीसदी शरीर जलने के बाद बेंगलुरू के कमांड अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। इस तरह अब हेलिकॉप्टर में सवार सभी 14 यात्रियों का निधन हो चुका है।

ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया के रहने वाले थे। माता-पिता भोपाल में रहते हैं। अभी यह साफ नहीं है कि अंतिम संस्कार मध्य प्रदेश में होगा या यूपी में। एयरफोर्स ने भी ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन की पुष्टि कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ट्वीट किया है। ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह को इसी साल शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था।

ग्रप कैप्टन वरुण सिंह 2004 में वायु सेना में शामिल हुए थे। उन्होंने साल 2020 में भी मौत को मात दी थी। तब वे एसली तेजस उड़ा रहे थे। तब न केवल वे सुरक्षित बचे थे, बल्कि एलसी तेजस को भी सुरक्षित बताया था। यही कारण था कि इस बार भी उनके ठीक होने की उम्मीद की जा रही थी। 8 दिसंबर के हादसे के बाद से उनकी सेहत को लेकर अच्छी खबरें आ रही थीं। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही थी, लेकिन आज सुबह उनका निधन हो गया।