सिंधिया समर्थक मंत्री ने कर दिया कुछ अलग ही काम, सब देख हुए हैरान

Author Picture
By Sharma Published On: December 29, 2023

ग्वालियर। ज्योतिरादित्य सिंधिया गुट के कट्‌टर समर्थक माने जाने वाले कैबिनेट मंंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर एक बार फिर से चर्चाओं में है। दरअसल अपनी विधानसभा क्षेत्र ग्वालियर में एक बार फिर से वे सड़कों पर निकले और अस्पताल पहुंचकर सफाई का काम करने लगे।

 

सिविल हॉस्पिटल हजीरा पहुंचकर उन्होंने देखा कि वहां मौजूद पीने के पानी की टंकी के नीचे फर्श पर गंदगी जमी हुई थी। यह देखकर कैबिनेट मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर खुद को रोक नहीं सके। उन्होंने अपने हाथों से फर्श पर जमी हुई गंदगी को साफ करना शुरू कर दिया। गंदगी को साफ करने के बाद उन्होंने वहां मौजूद अधिकारियों और सफाई कर्मियों से नाराजगी जाहिर करते हुए अच्छी तरह साफ सफाई रखने की हिदायत दी।

 

इस बारे में जब कैबिनेट मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि सफाई व्यवस्था एक नंबर की होनी चाहिए इसीलिए अब सफाई व्यवस्था पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा, एक नंबर पर रहने के लिए अब प्रयास शुरू कर दिए गए हैं, जहां भी कमी मिलेगी उन्हें दूर किया जाएगा।