प्रोफ़ेसर ने 10 साल तक किया छात्रा का दैहिक शोषण, अश्लील वीडियो वायरल करने की दी धमकी 

Author Picture
By Sharma Published On: July 22, 2022

ग्वालियर। छतरपुर से पढ़ाई करने के लिए ग्वालियर आई 32 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। छात्रा के साथ डाक्टर ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। उसके वीडियो बनाए फिर शादी से इनकार कर दिया। जब छात्रा ने शादी के लिए कहा तो उसने इनकार कर दिया और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। छात्रा ने परेशान होकर पुलिस अफसरों से शिकायत की। सिरोल पुलिस ने इस मामले में एफआइआर दर्ज कर ली है। आरोपित की तलाश चल रही है।

 

 

सिरोल थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह धाकड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि मूल रूप से छतरपुर की रहने वाली छात्रा कुछ समय पहले पढ़ाई करने के लिए ग्वालियर आई थी। वह यहां गर्ल्स हास्टल में किराए से रहती है। उसकी दोस्ती डीबी सिटी में रहने वाले डा.अंगद सिंह दोहरे से हो गई। दोस्ती होने के बाद यह लोग अक्सर मिलने लगे। छात्रा को डाक्टर से शादी का वादा किया और मिलने के लिए अपने फ्लैट पर बुलाया। यहां छात्रा के साथ उसने कई बार दुष्कर्म किया। उसने वीडियो भी बना लिए।

 

छात्रा के साथ कई बार गलत काम करने के बाद उसने बात करना बंद दी। छात्रा ने टोका तो कई बार वीडियो वायरल करने की धमकी दी। छात्रा ने बीते रोज पुलिस अफसरों से शिकायत की। छात्रा की शिकायत के बाद गुरुवार को सिरोल पुलिस ने आरोपित पर एफआइआर दर्ज की। खबर लिखे जाने तक आरोपित गिरफ्तार नहीं हो सका था।